मध्य प्रदेश के 13 जिलों के कलेक्टरों को 1 जनवरी से प्रमोशन

0
मध्य प्रदेश के 13 जिलों के कलेक्टरों को 1 जनवरी से प्रमोशन

<a href="https://commons.wikimedia.org/w/index.php?curid=17615570" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Abhayashok / wikimedia, CC BY-SA 3.0</a>

मध्य प्रदेश के 13 जिलों में पदस्थ कलेक्टरों को 1 जनवरी से प्रमोशन का लाभ मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग दिसंबर में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में इन कलेक्टरों सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा के 150 से अधिक अधिकारियों के प्रमोशन पर निर्णय लेगा।

प्रमोशन के बाद 2011 बैच की आईएएस अधिकारी और ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान सचिव बनेंगी। 2014 बैच के 12 आईएएस अधिकारियों को अपर सचिव पद पर प्रमोट किया जाएगा, जिनमें अशोकनगर, जबलपुर, खंडवा, देवास, नर्मदापुरम, सिंगरौली, बालाघाट, मुरैना, सागर, अलीराजपुर, डिंडोरी और निवाड़ी के कलेक्टर शामिल हैं।

इनके अलावा भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य पुलिस सेवा, राज्य वन सेवा और राजस्व विभाग के अधिकारियों समेत करीब एक हजार अधिकारियों का प्रमोशन किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रमोशन की तैयारी शुरू कर दी है।

2003 बैच के आईएएस अधिकारी संजय गोयल, निशांत वरवड़े और ज्ञानेश्वर बी. पाटिल को प्रमुख सचिव पद पर प्रमोट किया जाएगा। 2018 बैच के आईएएस अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड और 2023 बैच के अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल में पदोन्नति देने की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है।

गृह विभाग में आईपीएस अधिकारियों को डीजी, स्पेशल डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी पद पर प्रमोट किया जाएगा, जबकि राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को एडिशनल एसपी पद पर पदोन्नति दी जाएगी। वन विभाग में भी अखिल भारतीय सेवा और राज्य वन सेवा के अधिकारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। 31 दिसंबर तक सभी प्रमोशन आदेश जारी किए जाने हैं।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Abhayashok / wikimedia, CC BY-SA 3.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों