फसल बीमा में बैंकों की जवाबदेही तय, गलती पर खुद देंगे मुआवजा

0
फसल बीमा में बैंकों की जवाबदेही तय, गलती पर खुद देंगे मुआवजा

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Hopi_Indian_farmer,_Lomay_Ohungyoma,_carrying_corn_fodder_on_his_back,_ca.1887_(CHS-5036).jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: George Wharton James , 1858—1923 / विकिमीडिया कॉमन्स, Public domain</a>

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के हितों की रक्षा के लिए बैंकों और सहकारी समितियों की सीधी जवाबदेही तय कर दी है। अब यदि नोडल बैंक, बैंक शाखा या पैक्स की गलती से कोई किसान बीमा लाभ से वंचित रहता है, तो संबंधित संस्था को ही क्लेम की राशि देनी होगी।

अभी हर साल औसतन एक से डेढ़ लाख ऐसे मामले सामने आते थे जिनमें बैंक खाते से प्रीमियम काटने के बावजूद राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर डेटा अपलोड नहीं किया जाता था या फसल का नाम गलत दर्ज कर दिया जाता था।

प्रदेश में हर साल खरीफ और रबी सीजन मिलाकर औसतन 45 से 50 लाख किसान फसल बीमा कराते हैं, जिनमें 85 फीसदी से अधिक यानी करीब 40 लाख ऋणी किसान हैं, जिनका प्रीमियम सीधे बैंकों के माध्यम से कटता है।

अब ऋणी किसानों के लिए फसल बीमा का प्रीमियम बीमित राशि से अतिरिक्त ऋण के तौर पर स्वीकृत किया जाएगा। इसके लिए संबंधित फसल सीजन में किसान को वास्तव में स्वीकृत ऋण को आधार बनाया जाएगा। किसान ने पहले जो कर्ज लिया है और जिसका भुगतान बाकी है, उसका बुक एडजस्टमेंट करके बीमा प्रीमियम नहीं काटा जा सकेगा।

प्रदेश की सहकारी समितियों और ग्रामीण बैंकों में करीब 15 से 18 लाख किसान किसी न किसी कारण से बकायादार हैं। पहले बैंक पुराने कर्ज की वसूली दिखाकर नया बीमा प्रीमियम काटने से बचते थे या प्रीमियम को पुराने ब्याज में समायोजित कर लेते थे, जिससे आपदा के समय किसान क्लेम से वंचित रह जाते थे। अब खरीफ और रबी का प्रीमियम अलग-अलग लेना होगा और बैंक फसल बीमा का प्रीमियम संबंधित फसल मौसम के लिए निर्धारित तारीख के भीतर ही किसानों से लेंगे।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: George Wharton James , 1858—1923 / विकिमीडिया कॉमन्स, Public domain

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों