भोपाल में शीतलहर से राहत, 26-27 नवंबर से ठंड का नया दौर

0
भोपाल में शीतलहर से राहत, 26-27 नवंबर से ठंड का नया दौर

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Kamlapati_Setu_%26_bridge_Lower_lake,_Bhopal.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Suyash Dwivedi / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>

भोपाल में शनिवार को शीतलहर से राहत मिली। न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़कर 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि हुई और पारा 28 डिग्री पर पहुंच गया।

मौसम केंद्र के अनुसार, शुक्रवार रात 2:30 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक करीब साढ़े पांच घंटे कुहासा छाया रहा। इस दौरान विजिबिलिटी 2000 मीटर रही।

मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि भोपाल सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 26 और 27 नवंबर से ठंड का एक और दौर शुरू हो सकता है।

प्रदेश में ठंड का असर एकसमान नहीं है। शनिवार को बैतूल में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में रात का पारा 15 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में सुबह कुहासे का असर रह सकता है।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Suyash Dwivedi / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों