क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करते ही 2.25 लाख रुपए निकले, आयोग ने बैंक को सेवा में कमी का ठहराया दोषी

0
क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करते ही 2.25 लाख रुपए निकले, आयोग ने बैंक को सेवा में कमी का ठहराया दोषी

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Subhas_Bazaar,_Jumerati_bazaar_old_Bhopal.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Suyash Dwivedi / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>

भोपाल में जिला उपभोक्ता आयोग ने इंडसइंड बैंक को सेवा में कमी का दोषी पाया है। मामला क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के कुछ घंटों के भीतर 2 लाख 25 हजार 485 रुपए के अनधिकृत ट्रांजेक्शन से जुड़ा है। आयोग के अध्यक्ष योगेश दत्त शुक्ल और सदस्य अंजुम फिरोज ने फरियादी अरुण गौतम के पक्ष में फैसला सुनाया।

आयोग ने बैंक को संबंधित बिल की राशि शून्य करने और क्षतिपूर्ति व वाद व्यय के 15 हजार रुपए देने का आदेश दिया है। फरियादी अरुण गौतम को 5 फरवरी 2024 को तीन लाख रुपए लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड मिला था। उन्होंने करीब छह महीने बाद 10 अगस्त 2024 को दोपहर दो बजे इसे एक्टिवेट किया।

रिवॉर्ड पॉइंट क्लेम करने के लिंक और ओटीपी के जरिए शाम 5:14 से 5:17 बजे के बीच तीन ट्रांजेक्शन हुए। इनमें 48,792.96 रुपए, 1,28,757 रुपए और 52,585 रुपए निकले। अरुण के मुताबिक, शाम 5:16 बजे बैंक के वेरिफिकेशन कॉल पर उन्होंने लेनदेन से इनकार किया और शाम 5:18 बजे कार्ड ब्लॉक कराया।

नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल और बैंक में शिकायत के बावजूद रकम नहीं लौटी। बैंक ने तर्क दिया कि ट्रांजेक्शन सीवीवी, पिन और ओटीपी से हुए, इसलिए गलती ग्राहक की थी और बैंक जिम्मेदार नहीं है। आयोग ने कहा कि उपभोक्ता ने तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दी थी, इसलिए उसकी देनदारी शून्य है।

आयोग ने यह भी कहा कि कार्ड एक्टिवेशन के कुछ घंटों में रकम निकलना बैंक की लापरवाही है। रकम न लौटाना सेवा में कमी है।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Suyash Dwivedi / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों