भोपाल के 55 इलाकों में गुरुवार को बिजली कटौती
प्रतीकात्मक चित्र: Kaushal Aditya / flickr, CC BY 2.0
भोपाल के करीब 55 इलाकों में गुरुवार को 4 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बिजली कंपनी इन इलाकों में मेंटेनेंस का काम करेगी, जिसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा।
जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें सूरज नगर, बरखेड़ीकलां, बिसनखेड़ा, हमीदिया रोड, अशोका गार्डन, प्रगति नगर, गिरनार वैली, बीडीए कॉलोनी, खानूगांव चौराहा और जाटखेड़ी समेत कई बड़े इलाके शामिल हैं।
बिजली कटौती के मद्देनजर बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लेने की सलाह दी गई है, ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल
प्रतीकात्मक चित्र: Kaushal Aditya / flickr, CC BY 2.0
