भोपाल के फंदा में सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का विरोध, 28 नवंबर को चक्काजाम की चेतावनी

0
भोपाल के फंदा में सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का विरोध, 28 नवंबर को चक्काजाम की चेतावनी

प्रतीकात्मक चित्र: Vvicky87 / wikimedia, CC BY-SA 4.0

भोपाल के फंदा क्षेत्र में प्रस्तावित सीमेंट फैक्ट्री का विरोध शुरू हो गया है। जनपद क्षेत्र के गांवों के किसान इसका विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने 28 नवंबर को दोपहर 12 बजे फंदा में रेलवे क्रासिंग के पास विशाल बैठक और चक्काजाम करने का निर्णय लिया है।

गुरुवार की रात समिति ने फंदा में विरोध के लिए कार्यालय शुरू किया और नारेबाजी करते हुए मशाल जुलूस निकाला। ग्रामीण दुर्गेश हाड़ा ने कहा कि फैक्ट्री से प्रदूषण बढ़ेगा और हवा, पानी व जमीन जहरीली हो जाएंगी। समिति का कहना है कि अभी नहीं जागे तो जिंदगी भर भुगतना होगा।

जिला पंचायत सदस्य देवकुंवर हाड़ा ने जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी को पत्र सौंपकर फैक्ट्री का विरोध जताया है। सदस्य प्रतिनिधि अनिल हाड़ा ने बताया कि फैक्ट्री से आम लोगों को दिक्कतें होंगी और पर्यावरण प्रदूषण भी होगा। यह स्थल भोजताल के कैचमेंट एरिया में है, जहां केमिकल से जल प्रदूषित होने और धूल से बीमारियों का खतरा है।

समिति ने चक्काजाम के लिए पोस्टर जारी किया है, जिसमें ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विरोध दर्ज कराने की अपील की गई है। समिति के अनुसार फैक्ट्री से फंदाकलां, फंदाखुर्द, बरखेड़ी, मजीदगढ़ सहित दर्जनों गांव प्रभावित होंगे। फैक्ट्री से खेती की जमीन बंजर होने, भूजल स्तर गिरने और सांस की बीमारियां बढ़ने की आशंका जताई गई है।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह विरोध किसी एक गांव का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का है और आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा। ग्रामीणों की मांग है कि यह फैक्ट्री नहीं खुलनी चाहिए।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Vvicky87 / wikimedia, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *