PWD में 120 इंजीनियरों की पोस्टिंग, 45 कार्यपालन यंत्रियों को नए संभाग
प्रतीकात्मक चित्र: VishuN / विकिमीडिया कॉमन्स, CC0
मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 120 इंजीनियरों के तबादले किए हैं। ये सभी इंजीनियर पहले पदोन्नत हुए थे और अब उन्हें मैदानी और प्रशासनिक पदों पर तैनात किया गया है। विभाग ने यह आदेश पांच अलग-अलग निर्देशों में जारी किए हैं।
पहले आदेश में सहायक यंत्री (सिविल) से कार्यपालन यंत्री (सिविल) बने 45 अधिकारियों को नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। भोपाल में रणजीत सिंह को राजधानी संभाग-1 और अमित नर्गेश को राजधानी संभाग-3 का कार्यपालन यंत्री बनाया गया है। वर्तिका तोमर, एकता सांगुले, अमृता सिंह और झाम सिंह बारस्कर को प्रमुख अभियंता कार्यालय भोपाल में तैनाती मिली है। इंदौर में दिव्यानी सिंह को संभाग-1, ईशान निगम को संभाग-2, पलक जैन को राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग और शुभम मौर्य को सेतु संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नयना दुबे को सीहोर, रोहित साहू को जबलपुर (सेतु), सीमा रजक को सागर (भवन), भुवना जोशी को ग्वालियर संभाग-1, नीतू पटेल को बुधनी और अंकुर श्रीवास्तव को उज्जैन संभाग का कार्यपालन यंत्री बनाया गया है।
पदोन्नत हुए 53 इंजीनियरों को उनके वर्तमान स्थान पर ही यथावत रखा गया है, जहां वे पहले प्रभारी के रूप में कार्यरत थे। अब उनके पदनाम से 'प्रभारी' शब्द हटा दिया गया है और वे पूर्णकालिक कार्यपालन यंत्री के रूप में काम करेंगे। इनमें भोपाल के मनीष उदेनिया, हरिशंकर जायसवाल, प्रीति यादव, आत्माराम मोरे, विजय सिंह, प्रशांत गौड़ और नीतेश सूर्यवंशी शामिल हैं। इंदौर के मिथलेश निगोते, पल्लवी राठौर, नताशा सुंदरेशन तथा जबलपुर के रामानुज विश्वकर्मा, आकाश खरे और विनोद बरकने भी अपने पुराने स्थानों पर बने रहेंगे।
विभाग ने सहायक यंत्री से कार्यपालन यंत्री बने 16 अधिकारियों को प्रभारी अधीक्षण यंत्री (SE) के पद पर पदस्थ किया है। इनमें भोपाल मंडल-1 में सुभाष पाटिल, मंडल-2 में सुनील कुमार कौरव, सीपीए मंडल में सीमा प्रभाकर और मुख्य वास्तुविद कार्यालय में प्रवीण कुमार निगम शामिल हैं। जबलपुर मंडल में आसिफ मण्डल और सेतु मंडल जबलपुर में नीलेश कुमार गुप्ता को यह जिम्मेदारी दी गई है। एक अन्य आदेश में कार्यपालन यंत्री से अधीक्षण यंत्री बने अजय आनंद लिखार को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम भोपाल और डी.के. शारीवान को मुख्य अभियंता कार्यालय जबलपुर में यथावत रखा गया है।
पांचवें आदेश के तहत चार सहायक यंत्रियों का तबादला कर उन्हें प्रभारी कार्यपालन यंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संकल्प गोल्या को ग्वालियर में प्रभारी कार्यपालन यंत्री (भवन), सुखराम परते को भोपाल के राजधानी निर्माण संभाग-2, रविन्द्र कुमार वर्मा को इंदौर के राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग और जेके मीना को इंदौर के सेतु संभाग का प्रभारी कार्यपालन यंत्री बनाया गया है।
स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल
प्रतीकात्मक चित्र: VishuN / विकिमीडिया कॉमन्स, CC0
