भोपाल में 3.10 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक गिरफ्तार

0
भोपाल में 3.10 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक गिरफ्तार

प्रतीकात्मक चित्र: Mudit Burad / wikimedia, CC BY-SA 4.0

भोपाल क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर जोन-1 में कार्रवाई करते हुए 3.10 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) के साथ 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी एलआईसी ऑफिस के सामने स्थित शिव मंदिर के पीछे खाली मैदान में ग्राहक का इंतजार कर रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसकी जींस की जेब से पारदर्शी पन्नी में रखा सफेद क्रिस्टलनुमा पदार्थ मिला, जो जांच में एमडी निकला।

कार्रवाई गुरुवार रात की गई। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मोनिस कुरैशी पिता मुजीब कुरैशी, निवासी जिंसी चौराहा, जहांगीराबाद के रूप में हुई है। उसकी उम्र 26 साल है और वह दसवीं तक पढ़ा है।

पूछताछ में सामने आया कि वह उज्जैन से एमडी लेकर भोपाल आता था। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल और वॉट्सऐप चैट की जांच कर रही है। इसके जरिए ड्रग्स सप्लाई करने वाले और खरीदने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को मामले में अन्य लोगों की तलाश है।

क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी कब से इस गतिविधि में शामिल था और भोपाल में किन लोगों को एमडी सप्लाई करता था।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Mudit Burad / wikimedia, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *