भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में, चीन से खिताबी मुकाबला

0
भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में, चीन से खिताबी मुकाबला

प्रतीकात्मक चित्र: Manjeet.haripur / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान भारत ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शुक्रवार को भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। अब शनिवार को खिताबी भिड़ंत में भारत का सामना चीन से होगा।

भारत ने पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त बनाई और दूसरे क्वार्टर में तीन गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया। तीसरे और चौथे क्वार्टर में भी भारत ने एक-एक गोल किया और मुकाबला 6-2 से जीत लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि मुमताज खान, नवनीत कौर, सुनेलिता टोप्पो और ईशिका ने एक-एक गोल दागा। मलेशिया के लिए नूर अजर और नूर अमीराह जुल्किफली ने एक-एक गोल किया।

दूसरे सेमीफाइनल में चीन ने जापान को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मैच का एकमात्र गोल झांग हेयांग ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से किया। कांस्य पदक के लिए मलेशिया और जापान के बीच मुकाबला होगा।

पांचवें-छठे स्थान के मुकाबले में कोरिया ने थाईलैंड को 4-1 से हराया। कोरिया की ओर से पार्क मिहयांग ने दो गोल किए, जबकि पार्क सेउंगए और जू सोयोन ने एक-एक गोल दागा। थाईलैंड के लिए इनपा कुंजिरा ने पेनल्टी स्ट्रोक पर एकमात्र गोल किया।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2016 में पहली बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी और 2023 व 2024 में लगातार चैंपियन बनी। अब तक भारत और दक्षिण कोरिया ने 3-3 बार खिताब जीता है। शनिवार को चीन को हराकर भारत चौथी बार चैंपियन बनने और लगातार तीसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने का मौका है।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Manjeet.haripur / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *