एकादशी पर आतिशबाजी से बिगड़ी मध्य प्रदेश की हवा, चार शहरों में AQI 300 के पार

0
एकादशी पर आतिशबाजी से बिगड़ी मध्य प्रदेश की हवा, चार शहरों में AQI 300 के पार

<a href="https://www.flickr.com/photos/19511776@N00/315757548" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Paul Mannix / flickr, CC BY 2.0</a>

मध्य प्रदेश में एकादशी पर आतिशबाजी के बाद कई शहरों की हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई। 20 नवंबर शाम 4:30 बजे और 21 नवंबर रात 12 बजे की मॉनिटरिंग रीडिंग की तुलना में चार स्टेशनों पर एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया। इनमें सिंगरौली का सूर्यकिरण भवन सबसे प्रदूषित रहा, जहां एक्यूआई 237 से बढ़कर 358 दर्ज हुआ।

पीथमपुर के सेक्टर-2 इंडस्ट्रियल एरिया में एक्यूआई 277 से बढ़कर 318, ग्वालियर के महाराज बाड़ा में 230 से बढ़कर 304 और सागर के दीनदयाल नगर में 85 से बढ़कर 315 पहुंच गया। सागर में सबसे अधिक 230 अंकों की वृद्धि दर्ज हुई, जहां हवा सैटिस्फैक्टरी से सीधे वेरी पुअर श्रेणी में पहुंच गई।

20 नवंबर शाम 4:30 बजे प्रदेश के 26 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से किसी पर भी एक्यूआई 300 के पार नहीं था। सात घंटे बाद रात 12 बजे तक चार स्टेशन वेरी पुअर श्रेणी में पहुंच गए, जबकि 200 से अधिक एक्यूआई वाले स्टेशनों की संख्या 9 से बढ़कर 13 हो गई।

भोपाल के तीनों मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई में बढ़ोतरी दर्ज हुई। पर्यावरण परिसर में यह 195 से बढ़कर 265, टीटी नगर में 206 से बढ़कर 247 और ईदगाह हिल्स में 145 से बढ़कर 157 दर्ज हुआ। हालांकि, रात 12 बजे तक किसी भी स्टेशन पर एक्यूआई 300 के पार नहीं पहुंचा।

21 नवंबर रात 12 बजे के आंकड़ों में 9 शहरों के 16 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पीएम-2.5 प्रमुख प्रदूषक के रूप में दर्ज हुआ। पीएम-2.5 बेहद सूक्ष्म कण होते हैं, जो सांस के जरिए फेफड़ों के भीतर तक पहुंच सकते हैं। ये पटाखों के धुएं के अलावा वाहनों, औद्योगिक गतिविधियों और ईंधन जलने से भी हवा में पहुंचते हैं।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Paul Mannix / flickr, CC BY 2.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *