भोपाल में बाइक टैक्सी से गिरी महिला पत्रकार की डंपर से कुचलकर मौत

0
भोपाल में बाइक टैक्सी से गिरी महिला पत्रकार की डंपर से कुचलकर मौत

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Road_sign_in_Madhya_Pradesh_01.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Bernard Gagnon / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 3.0</a>

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला पत्रकार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 8 बजे कमला नगर थाना क्षेत्र के भदभदा चौराहे पर हुई। मृतका की पहचान सपना कुमारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं और भोपाल के एक निजी न्यूज चैनल में कार्यरत थीं।

कमला नगर थाना प्रभारी निरुपा पांडे ने बताया कि सपना बाइक टैक्सी से अपने ऑफिस जा रही थीं। इसी दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल सवार ने अचानक बाइक टैक्सी के सामने कट मार दिया, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और सपना सड़क पर गिर गईं। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद बाइक टैक्सी चालक, दूसरी मोटरसाइकिल सवार और डंपर चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सपना का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फुटेज के जरिए हादसे में शामिल वाहनों और उनके चालकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

स्रोत: ABP न्यूज़ मध्य प्रदेश

प्रतीकात्मक चित्र: Bernard Gagnon / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 3.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *