भोपाल ISBT पर 32 बसों की जांच, 5 में गड़बड़ी; 3.28 लाख समन शुल्क वसूला

0
भोपाल ISBT पर 32 बसों की जांच, 5 में गड़बड़ी; 3.28 लाख समन शुल्क वसूला

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Kushabhau_Thakre_Inter_State_Bus_Terminal_Bus_Parking_02.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Suyash.dwivedi / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>

भोपाल के ISBT पर गुरुवार को परिवहन विभाग के क्षेत्रीय परिवहन स्क्वॉड ने बसों की जांच अभियान चलाया। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में लगभग 32 बसों की जांच की गई। जांच में यात्री सुरक्षा, परमिट की शर्तों का पालन, फायर सेफ्टी और वाहनों की फिटनेस सहित अन्य जरूरी मानकों को परखा गया।

जांच के दौरान पांच बसों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इन बसों से कुल 3 लाख 28 हजार रुपए समन शुल्क वसूला गया। सुरक्षा की दृष्टि से एक बस को जब्त कर RTO कार्यालय में खड़ा कराया गया।

परिवहन विभाग के अनुसार, कार्रवाई की जद में आई बसों के रजिस्ट्रेशन नंबर BR 01 GR 9717, MP44 ZF 6222, MP44 ZH 9555, MP70 ZG 4353 और MP41 ZG 3333 हैं।

विभाग की ओर से बसों में यात्री सुरक्षा से जुड़े इंतजामों और निर्धारित मानकों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।

RTO जितेंद्र शर्मा ने कहा कि नियमों के विरुद्ध चल रही बसों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Suyash.dwivedi / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *