छतरपुर में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, पुलिस ने मुक्त कराया

0
छतरपुर में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, पुलिस ने मुक्त कराया

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Chhatrsal_Samadhi-Sthal.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Kumarendra / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>

छतरपुर जिले के तलवा पुरवा में ग्रामीणों ने नशे में उत्पात मचाने के आरोप में बीरू रैकवार निवासी ग्राम तिलवां को पेड़ से बांधकर घंटों मारपीट की। घटना गुरुवार रात की है, जब ग्रामीणों ने युवक को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद युवक की हालत बिगड़ गई।

सूचना मिलने पर डायल 112 की एफआरवी मौके पर पहुंची और युवक को पेड़ से मुक्त कराया। उसकी हालत ठीक नहीं थी और वह बोलने की स्थिति में नहीं था। पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज जारी है।

कोतवाली टीआई सतीश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों का कहना है कि युवक शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था और उत्पात मचा रहा था। पीड़ित पक्ष ने ग्रामीणों पर युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और जांच कर रही है कि किसने युवक को बांधा और किसने मारपीट की। टीआई ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

स्रोत: अमर उजाला

प्रतीकात्मक चित्र: Kumarendra / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *