उज्जैन: अघोरी काली पर किसान की जमीन कब्जाने का आरोप, पुलिस-राजस्व विभाग से शिकायत

0
उज्जैन: अघोरी काली पर किसान की जमीन कब्जाने का आरोप, पुलिस-राजस्व विभाग से शिकायत

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Harsiddhi_Temple,_Ujjain_02.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Bernard Gagnon / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 3.0</a>

उज्जैन में श्मशान की जलती चिता से छेड़छाड़ के वीडियो के बाद चर्चा में आईं अघोरी काली उर्फ नंद गिरी पर अब एक किसान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। पीड़ित किसान ने भैरवगढ़ थाना पुलिस और राजस्व अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

बड़ोदिया पान निवासी किसान अजहर लाला ने शिकायत में बताया कि उनके पिता असलम लाला के नाम साडू माता मंदिर के पास इंदौर बायपास रोड पर 28 बीघा पैतृक जमीन है। आरोप है कि इस जमीन के मुख्य मार्ग से लगे सामने के हिस्से पर अघोरी काली ने कब्जा कर लिया है। किसान का दावा है कि करीब 5 हजार वर्गफीट से अधिक जमीन पर मंदिर बनाकर पक्का निर्माण भी कर लिया गया है। यह पूरी जमीन सिंहस्थ 2028 मेला क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

अजहर लाला का कहना है कि उन्होंने कई बार कथित अवैध निर्माण का विरोध किया और अघोरी से बातचीत कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया। आरोप है कि जब भी वह या उनके परिजन बातचीत करने अथवा विरोध जताने पहुंचते हैं, तो काली नंद गिरी उग्र हो जाती हैं। किसान के मुताबिक, वह हथियार लेकर उनके पीछे दौड़ने लगती हैं। इससे परेशान होकर उन्होंने अब पुलिस और प्रशासन से शिकायत की है।

पुलिस ने राजस्व विभाग के पाले में गेंद डाली है। भैरवगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि विवाद जमीन के स्वामित्व और निर्माण से जुड़ा है। संबंधित जमीन का वास्तविक मालिक कौन है और वहां मंदिर निर्माण की अनुमति है या नहीं, इसकी जांच राजस्व विभाग के स्तर पर की जाएगी। राजस्व विभाग की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस विवाद पर अघोरी काली उर्फ नंद गिरी का पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो उनके असिस्टेंट ने फोन उठाया। उन्होंने बताया कि फिलहाल वे व्यस्त हैं और बाद में इस मामले पर बात करेंगी।

स्रोत: अमर उजाला

प्रतीकात्मक चित्र: Bernard Gagnon / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 3.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *