भोपाल के आयुष संस्थानों में सुविधाएं बढ़ेंगी, खुशीलाल का हर्बल गार्डन आम लोगों के लिए खुलेगा

0

भोपाल के आयुष चिकित्सा संस्थानों में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। पं. खुशीलाल आयुर्वेदिक संस्थान का हर्बल गार्डन अब आम लोगों और स्कूली बच्चों के लिए खोला जाएगा। इस गार्डन को देखने के लिए विद्यार्थियों से 10 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

संस्थान के पंचकर्म सेंटर को आधुनिक बनाया जाएगा। वहीं, शासकीय होम्योपैथी अस्पताल में उचित दर पर प्राइवेट रूम उपलब्ध कराए जाएंगे। इन सुविधाओं से मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा 200 बिस्तरों का बालिका छात्रावास बनाने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है। लैब और ऑपरेशन थिएटर को अपग्रेड करने के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई है। इन कदमों से आयुष संस्थानों में पढ़ाई और इलाज की सुविधाएं और मजबूत होंगी।

स्रोत: अमर उजाला

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *