इंदौर के विजय नगर में नौ मकान-दुकानों के बाधक हिस्से हटाए, सड़क होगी चौड़ी

0
इंदौर के विजय नगर में नौ मकान-दुकानों के बाधक हिस्से हटाए, सड़क होगी चौड़ी

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Cleaning_Player_-_Clicked_By_Bitter_Honey_Clicks.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Bitter Honey Clicks / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में शनिवार को नगर निगम की रिमूवल गैंग ने सड़क चौड़ीकरण के लिए नौ मकानों और दुकानों के बाधक हिस्सों को हटा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन रहवासियों की सहमति के कारण कोई विवाद नहीं हुआ। जेसीबी और 20 से अधिक श्रमिकों की मदद से यह अभियान पूरा किया गया।

विजय नगर में करीब 40 साल पहले बसाहट शुरू हुई थी, जब हाउसिंग बोर्ड ने मिल श्रमिकों के लिए क्वार्टर बनाए थे। तब बनी सड़क अब बढ़ते ट्रैफिक के कारण संकरी पड़ गई है। क्षेत्र में प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने से पहले रहवासी बाधक हिस्से हटाने को तैयार नहीं थे, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें मास्टर प्लान के अनुसार निर्माण हटाने के लिए समझाया।

कुछ दिनों पहले सड़क की नपती कर बाधक निर्माणों पर निशान लगाए गए थे। शनिवार को रिमूवल गैंग ने चिह्नित हिस्सों को हटा दिया। इस सड़क के बनने से मेघदूत गार्डन के सामने वाली मुख्य सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

नगर निगम भमोरी से सयाजी चौराहे तक भी सड़क चौड़ीकरण कर रहा है। इसके लिए निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल के बेसमेंट का बाधक हिस्सा और तीन बिल्डिंगों की बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई है। अधिकारियों ने चार महीने में सड़क निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

क्षेत्र में वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी हुई है। सड़क चौड़ी होने से आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।

स्रोत: अमर उजाला

प्रतीकात्मक चित्र: Bitter Honey Clicks / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *