गीला-सूखा कचरा अलग न देने वालों की सूची बनाएगा नगर निगम
<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:%27Bhopal_City_from_Fort_Fatehgarh%27,_painting_published_in_%27Hayat-i-Qudsi%27_(1918_translation_by_W._S._Davis).jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Unknown / विकिमीडिया कॉमन्स, Public domain</a>
भोपाल में अब गीला और सूखा कचरा अलग-अलग नहीं देने वाले लोगों की सूची नगर निगम तैयार करेगा। निगम ने शुक्रवार से शहरभर में विशेष जनसंवाद अभियान दोबारा शुरू किया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग का अमला कचरा वाहनों के साथ घर-घर जाकर लोगों को कचरा अलग रखने और वाहन में भी अलग-अलग देने की समझाइश देगा।
निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सभी दुकानों, रेहड़ी, चाय-नाश्ता और खाद्य पदार्थ बेचने वालों के यहां दो डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखवाने के निर्देश दिए हैं। सुपरवाइजर कचरा वाहनों के रूट और निर्धारित ट्रिप भी सुनिश्चित करेंगे, ताकि कोई क्षेत्र कचरा कलेक्शन से न छूटे।
सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर बनने के कारणों की पड़ताल कर उन्हें रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।
स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल
प्रतीकात्मक चित्र: Unknown / विकिमीडिया कॉमन्स, Public domain
