नए प्राइवेट कॉलेज के लिए 7 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन
<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:State_Bank_of_India,_Cms_College_Campus_Kottayam_branch.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Dr. Chinchu C. / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 3.0</a>
आयुक्त उच्च शिक्षा ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 से अशासकीय नवीन महाविद्यालय की स्थापना के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खोल दिया है। इसी पोर्टल के जरिए नवीन संकाय, पाठ्यक्रम, विषय और उत्तरवर्ती कक्षाएं प्रारंभ करने या निरंतरता के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा।
आवेदक संस्थाएं 19 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक विभागीय पोर्टल pvtclgnoc.highereducation.mp.gov.in पर आवेदन कर सकेंगी। आवेदन के साथ भू-अभिलेख पोर्टल से सत्यापित खसरा या बी-1 और नक्शा अपलोड करना अनिवार्य होगा।
शुल्क भुगतान और आवेदन लॉक होने के बाद उसमें संशोधन नहीं किया जा सकेगा। कलेक्टर द्वारा गठित समिति सात दिन में भौतिक निरीक्षण रिपोर्ट देगी।
भौतिक निरीक्षण रिपोर्ट के बाद ऑनलाइन एनओसी जारी की जाएगी।
स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल
प्रतीकात्मक चित्र: Dr. Chinchu C. / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 3.0
