मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ी, उज्जैन में स्कूलों का समय बदला

0
मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ी, उज्जैन में स्कूलों का समय बदला

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Taj-ul-Masajid_Aerial_Photo.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Pranshu Dubey / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY 3.0</a>

मध्य प्रदेश में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के असर से ठंड बढ़ गई है। उज्जैन में तापमान लगातार गिरने और शीतलहर के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरू होंगी।

प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर गया है। शाजापुर के गिरवर में सबसे कम 7.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि भोपाल 9 डिग्री के साथ दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा।

साइक्लोन अकवान के असर से उमरिया में शुक्रवार रात बारिश हुई, जिससे नेशनल हाईवे-43 पर मोर्चा फाटक के पास सड़क कीचड़ से भर गई और दोनों ओर करीब 3-3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। शनिवार सुबह मंडला, सिंगरौली और डिंडौरी में भी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने पूर्वी मध्य प्रदेश के 7 जिलों में हल्की बारिश और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान के कारण गुरुवार से मौसम बदला हुआ है और शनिवार-रविवार को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है।

तूफान के कमजोर पड़ने के कारण भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट और ठंड बढ़ने के आसार हैं। कश्मीर और उत्तराखंड की बर्फीली हवाओं का असर प्रदेश में दिख रहा है।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Pranshu Dubey / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY 3.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *