इंदौर में इंदौर 311 एप से होगा संपत्ति कर का स्वकर निर्धारण, मोबाइल नंबर दर्ज करना जरूरी

0
इंदौर में इंदौर 311 एप से होगा संपत्ति कर का स्वकर निर्धारण, मोबाइल नंबर दर्ज करना जरूरी

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Indore_Station_Metre_Guage.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Anas Khan The Rail Fan from Indore / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 3.0</a>

इंदौर नगर निगम ने शहरवासियों के लिए संपत्ति कर का स्वकर निर्धारण ऑनलाइन करने की सुविधा शुरू की है। अब संपत्ति मालिक इंदौर 311 एप के जरिए अपने घर या जमीन का कर स्वयं निर्धारित कर सकेंगे। इस प्रक्रिया में मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा।

नगर निगम के राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान के अनुसार, मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 138(2) के तहत प्रत्येक भवन और भूमि के स्वामी के लिए स्वकर निर्धारण विवरणी प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इसी प्रक्रिया के तहत संपत्ति मालिक एप पर आवश्यक जानकारी भरकर ऑनलाइन विवरणी जमा कर सकेंगे।

इस सुविधा से उन संपत्ति मालिकों को भी राहत मिलेगी, जिनकी संपत्ति का क्षेत्रफल ई-नगर पालिका पोर्टल पर वास्तविक क्षेत्रफल से कम दर्ज है। वे एप के माध्यम से अपनी संपत्ति का वास्तविक क्षेत्रफल दर्ज करा सकेंगे, जिससे निगम के अभिलेखों में सही जानकारी दर्ज हो सकेगी।

नगर निगम ने संपत्ति मालिकों से अपील की है कि वे विवरणी भरते समय अपना वर्तमान और सक्रिय मोबाइल नंबर दर्ज या अपडेट करें। निगम के अनुसार, इस नंबर पर संपत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, संपत्ति कर संबंधी सूचनाएं तथा छूट और रियायतों की जानकारी भेजी जा सकेगी।

उल्लेखनीय है कि इंदौर में पहले जीआईएस सर्वे के बाद कई संपत्ति मालिकों को बढ़े हुए संपत्ति कर के बिल भेजे गए थे, जिसका शहर में विरोध हुआ था। भंवरकुआ क्षेत्र में नगर निगम की टीम मकानों की नप्ती करने पहुंची थी, जिसके बाद अधिकारियों और रहवासियों के बीच हाथापाई हो गई थी और मामला पुलिस तक पहुंचा था। अब ऑनलाइन स्वकर निर्धारण व्यवस्था के तहत संपत्ति मालिक स्वयं अपनी संपत्ति का क्षेत्रफल और अन्य जरूरी विवरण दर्ज कर सकेंगे।

स्रोत: अमर उजाला

प्रतीकात्मक चित्र: Anas Khan The Rail Fan from Indore / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 3.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *