ओंकारेश्वर में 15 दिन में नावों में आग की तीसरी घटना, पटाखे की चिंगारी से लगी आग

0
ओंकारेश्वर में 15 दिन में नावों में आग की तीसरी घटना, पटाखे की चिंगारी से लगी आग

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Omkareshwar_05.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Bernard Gagnon / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 3.0</a>

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा घाट पर खड़ी नावों में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पिछले 15 दिनों में नावों में आग लगने की तीसरी घटना बताई जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वायरल वीडियो की पड़ताल में घटना की असली वजह सामने आई है।

वायरल वीडियो में ओंकार मठ घाट पर खड़ी कई नावों में आग लगी दिख रही है और ऊंची लपटें उठ रही हैं। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति आग की सूचना नाविकों के ग्रुप में साझा कर रहा है, ताकि संबंधित नाविक तुरंत मौके पर पहुंच सकें।

पड़ताल के अनुसार, यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात की है, जब एकादशी का पर्व मनाया जा रहा था और सभी नावें घाट पर पार्किंग में खड़ी थीं। घटना के समय नावों में कोई श्रद्धालु या नाविक मौजूद नहीं था।

स्थानीय नाविकों के मुताबिक, एकादशी की रात घाट के आसपास आतिशबाजी हो रही थी। इसी दौरान किसी पटाखे की चिंगारी एक नाव की छत पर गिरी, जो प्लास्टिक की तिरपाल से बनी थी। इससे आग तेजी से फैल गई और आसपास खड़ी कुछ अन्य नावों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, आग लगने की इस घटना में किसी के हताहत होने या जनहानि की सूचना नहीं है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था।

स्रोत: अमर उजाला

प्रतीकात्मक चित्र: Bernard Gagnon / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 3.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *