छतरपुर में बुंदेली परंपरा से सीएम मोहन यादव का स्वागत
<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Chhatarpur_Panorama.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Sameergoswami at English Wikipedia / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY 3.0</a>
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को छतरपुर जिले के दौरे पर पहुंचे। खजुराहो एयरपोर्ट पर विधायक अरविंद पटेरिया सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सिजई हेलीपेड पर महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर बुंदेली परंपरा के अनुसार उनकी अगवानी की।
सिजई हेलीपेड पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। इस अवसर पर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह, महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव और कलेक्टर मृणाल मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री लवकुशनगर तहसील के सिजई आश्रम गौशाला में आयोजित कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए। यहां उन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने ग्राम सिजई स्थित स्वामी परमानंद गौधाम गौशाला में श्री श्री 108 स्वामी परमानंद गिरी महाराज से भेंट की। उन्होंने महाराज का आशीर्वाद लिया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
मुख्यमंत्री ने स्वामी परमानंद गिरी महाराज का स्नेहपूर्वक हाथ थामा और उन्हें साथ लेकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। यह आत्मीय भाव वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।
स्रोत: अमर उजाला
प्रतीकात्मक चित्र: Sameergoswami at English Wikipedia / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY 3.0
