सहायक लेखा अधिकारी परीक्षा: 87 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द

0
सहायक लेखा अधिकारी परीक्षा: 87 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द

<a href="https://www.flickr.com/photos/14214150@N02/8816985582" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: DFID - UK Department for International Development / flickr, CC BY 2.0</a>

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने सहायक लेखा अधिकारी/सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास-2026 के 2 पदों की भर्ती प्रक्रिया में 87 आवेदकों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी है। इनमें 81 अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथि 16 सितंबर तक दस्तावेज जमा नहीं किए, जबकि 6 अभ्यर्थियों ने देरी से अभिलेख भेजे।

आयोग ने सभी 87 अभ्यर्थियों को विज्ञप्ति जारी होने से 10 कार्यदिवस के भीतर विलंब शुल्क के साथ दस्तावेज जमा करने का अंतिम अवसर दिया है। दस्तावेज जमा न करने वाले 81 अभ्यर्थियों को 25 हजार रुपये तथा देरी से दस्तावेज भेजने वाले 6 अभ्यर्थियों को 3 हजार रुपये विलंब शुल्क नगद जमा करना होगा।

यह शुल्क जमा करने पर अभ्यर्थी अपने अभिलेख मान्य करा सकेंगे। आयोग ने यह जानकारी जारी विज्ञप्ति में दी है।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: DFID – UK Department for International Development / flickr, CC BY 2.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *