हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन के पेंटहाउस में आग, सीढ़ियों से 11वीं मंजिल पर पहुंचे दमकलकर्मी
<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Bhopal_Junction_new_building_01.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Suyash.dwivedi / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>
एमपी नगर में बोर्ड ऑफिस के पास स्थित कीलन देव टावर की 11वीं मंजिल पर शुक्रवार को आग लग गई। यहां हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन ओम जैन का पेंटहाउस है। इसका उपयोग हाउसिंग बोर्ड के गेस्ट हाउस के रूप में होता है। आग लगने से यहां अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पांच थानों की पुलिस और पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने सीढ़ियों से 11वीं मंजिल तक पहुंचकर आग बुझाई। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि बेड, गद्दे और अन्य सामान जल गया।
फायर अधिकारी के अनुसार इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग की वजह लिफ्ट के सर्किट में खराबी बताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल
प्रतीकात्मक चित्र: Suyash.dwivedi / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0
