ओंकारेश्वर में नाव के इंजन में आग, श्रद्धालु सुरक्षित बचे
<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Omkareshwar,_Madhya_Pradesh,_India_-_panoramio_(6).jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: manishjoshimanish@gm… / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 3.0</a>
खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में रविवार दोपहर नर्मदा परिक्रमा पर जा रही नाव नंबर 60 के इंजन में अचानक आग लग गई। संगम से आगे हुई इस घटना के बाद नाव में सवार श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के समय पास से ही परिक्रमा के लिए दूसरी नाव गुजर रही थी। उस नाव के चालक और यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे सभी यात्री सुरक्षित बच गए। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
सूचना मिलने पर प्रशासन सक्रिय हो गया। नगर परिषद सीएमओ मोनिका पारधी के निर्देशन में संबंधित नाव का इंजन जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित की जाएगी।
यह कमेटी इंजन में आग लगने के सटीक कारणों, नाव की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा इंतजामों की पड़ताल करेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
ओंकारेश्वर में इससे पहले भी करीब पांच से छह नावों के इंजन में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे हादसों के बावजूद नावों की नियमित तकनीकी जांच, इंजन की गुणवत्ता और अग्नि सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं।
स्रोत: अमर उजाला
प्रतीकात्मक चित्र: manishjoshimanish@gm… / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 3.0
