प्रदेश में बिजली की मांग पहली बार 20 हजार मेगावाट के पार, कटौती नहीं
<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Maharna_Pratap_Statue_at_Gola_Ka_Mandir_Square_Gwalior_-_panoramio_-_Gyanendra_Singh_Chau%E2%80%A6.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Gyanendra_Singh_Chau… / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY 3.0</a>
मध्य प्रदेश में बिजली की मांग शनिवार को पहली बार 20 हजार मेगावाट के पार पहुंच गई। सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर 20,079 मेगावाट की अब तक की सर्वाधिक मांग दर्ज की गई। रिकॉर्ड मांग के बावजूद विद्युत कंपनियों ने पूरी आपूर्ति की और कहीं भी बिजली कटौती नहीं हुई।
एक दिन पहले शुक्रवार को मांग 19,895 मेगावाट थी, जो शनिवार को बढ़कर 20,079 मेगावाट हो गई। यानी 24 घंटे में 184 मेगावाट की वृद्धि हुई। राज्य लोड डिस्पैच सेंटर के मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता के अनुसार, सर्वाधिक मांग इंदौर और उज्जैन संभाग में रही, जहां पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत 8,186 मेगावाट दर्ज की गई।
भोपाल और ग्वालियर संभाग में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की मांग 6,431 मेगावाट रही। जबलपुर, सागर और रीवा संभाग में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के क्षेत्र में 4,993 मेगावाट मांग दर्ज हुई। एसईजेड और रेलवे क्षेत्र की मांग 469 मेगावाट रही।
रिकॉर्ड मांग को पूरा करने के लिए ताप विद्युत गृहों से 3,452 मेगावाट, जल विद्युत गृहों से 1,054 मेगावाट और सौर सहित अन्य नवीकरणीय स्रोतों से 1,637 मेगावाट बिजली ली गई। इसके अलावा एनटीपीसी, बैंकिंग व्यवस्था और अन्य स्रोतों से 13,936 मेगावाट बिजली जुटाई गई।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि उत्पादन केंद्रों, ट्रांसमिशन लाइनों और उपकेंद्रों के बीच समन्वय से निर्बाध आपूर्ति संभव हुई। उल्लेखनीय है कि 19,895 मेगावाट का पिछला रिकॉर्ड 14 जनवरी 2026 को दर्ज किया गया था।
स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल
प्रतीकात्मक चित्र: Gyanendra_Singh_Chau… / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY 3.0
