भोपाल से CEC के रवाना होने के बाद कांग्रेसियों ने जलाया पुतला

0
भोपाल से CEC के रवाना होने के बाद कांग्रेसियों ने जलाया पुतला

प्रतीकात्मक चित्र: Mr bond. .isaahmad / wikimedia, CC BY-SA 4.0

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के भोपाल से दिल्ली रवाना होने के करीब 10 घंटे बाद बुधवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला जलाया। यह प्रदर्शन तब हुआ जब ज्ञानेश कुमार शहर छोड़ चुके थे।

जानकारी के अनुसार, ज्ञानेश कुमार पिछले दो दिनों से अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए भोपाल में थे। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे वे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

शाम करीब 4:15 बजे कांग्रेस खेमे में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी शुरू हुई। कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने का संदेश भेजा गया और बताया गया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी वहां पहुंच रहे हैं। इसके बाद करीब दो दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय के सामने एकत्र हुए और पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि चुनाव आयोग के प्रमुख भोपाल आए और केवल अपना व्यक्तिगत कार्यक्रम करके चले गए, जबकि मतदाता सूची में गड़बड़ियों और अन्य राज्यों की शिकायतों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को राजनीतिक दलों और प्रभावित लोगों से संवाद करना चाहिए था।

देर से प्रदर्शन करने के सवाल पर मुकेश नायक ने कहा कि उन्हें जानकारी देर से मिली कि ज्ञानेश कुमार भोपाल से जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे लोग उस स्थान पर प्रदर्शन करने जा रहे थे जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ठहरे थे।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Mr bond. .isaahmad / wikimedia, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *