भोपाल के तीन डाक घर रविवार को भी खुलेंगे, आधार सेवाएं उपलब्ध होंगी

0
भोपाल के तीन डाक घर रविवार को भी खुलेंगे, आधार सेवाएं उपलब्ध होंगी

प्रतीकात्मक चित्र: Agence Rol. Agence photographique (commanditaire) / विकिमीडिया कॉमन्स, Public domain

भोपाल के तीन डाक घरों को अब रविवार को भी खुला रखने का निर्णय लिया गया है। इन डाक घरों में लोग आधार से जुड़े काम करवा सकेंगे। यह फैसला आधार अपडेट के लिए आने वाले लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया है।

भोपाल संभाग में कुल 25 डाक घर हैं, जहां आधार संबंधित सेवाएं सप्ताह में छह दिन प्रदान की जाती हैं। इनमें से भोपाल के तीन डाक घरों को रविवार को भी खुला रखा जाएगा।

भोपाल जीपीओ और सेंट्रल टी टी नगर प्रधान डाक घर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। भेल प्रधान डाकघर में संचालित आधार केंद्र में यह सेवा सुबह 9.30 से शाम 5.30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

डाक घरों में 29 नवंबर से प्रत्येक रविवार को आधार काउंटर खोले जाएंगे। यहां लोग नया आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ आधार में नाम, पता, जन्म-तिथि, मोबाइल नंबर सहित अन्य जरूरी सुधार भी करवा सकेंगे।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Agence Rol. Agence photographique (commanditaire) / विकिमीडिया कॉमन्स, Public domain

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *