भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर नगर निगम की कार्रवाई, अरेरा कॉलोनी से टीम लौटी

0
भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर नगर निगम की कार्रवाई, अरेरा कॉलोनी से टीम लौटी

<a href="https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Wall_art_of_Raja_bhoj_airport,_Bhopal,_Madhya_Pradesh,_India.jpg" target="_blank" rel="noopener nofollow">प्रतीकात्मक चित्र: Dev Jadiya / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0</a>

भोपाल के खजूरीकलां और करोंद क्षेत्रों में गुरुवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम ने जेसीबी चलाई। टीम ने अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दीं और बाउंड्रीवॉल तोड़ दी। इन जमीनों की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

पहली कार्रवाई खजूरीकलां के खसरा क्रमांक-166 के अंश भाग पर की गई, जहां एसआर ग्रीन कॉलोनी विकसित हो रही थी। निगम अधिकारियों के अनुसार यह कॉलोनी बिना अनुमति के बनाई जा रही थी और इस स्थान से मास्टर प्लान की सड़क प्रस्तावित है। लगभग एक एकड़ क्षेत्रफल वाली इस जमीन की बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई है।

करोंद के पलाशी क्षेत्र में भी करीब 25 एकड़ जमीन पर बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण पर जेसीबी चलाई गई। पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने यह कार्रवाई की। गुरुवार को कुल मिलाकर करीब 16 करोड़ रुपए लागत की जमीन से अवैध निर्माण तोड़े गए।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने 18 नवंबर को निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार को पत्र लिखकर अवैध निर्माणों को लेकर नाराजगी जताई थी। पत्र में शहर में एमओएस, एफएआर और बेसमेंट के नियमों का उल्लंघन कर निर्माण किए जाने का उल्लेख था। इसके बाद निगम का अमला कार्रवाई के लिए मैदान में उतरा।

इस बीच, अरेरा कॉलोनी में एक अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम की टीम विरोध के बाद लौट आई। टीम ने दो दीवारें तोड़ीं, लेकिन कार्रवाई अधूरी छोड़कर वापस लौट गई।

स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल

प्रतीकात्मक चित्र: Dev Jadiya / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0

About The Author

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *