BHEL भोपाल ने 295.1 MVA, 800kV HVDC कनवर्टर ट्रांसफार्मर की पहली यूनिट बनाई
प्रतीकात्मक चित्र: Suyash.dwivedi / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने 295.1 MVA, 800kV HVDC कनवर्टर ट्रांसफार्मर की पहली यूनिट का निर्माण किया है। यह यूनिट खावड़ा-नागपुर बाइपोल प्रोजेक्ट में उपयोग की जाएगी। ट्रांसफार्मर का निर्धारित टाइप परीक्षण पूरा कर 23 नवंबर को प्रेषण किया गया।
यह ट्रांसफार्मर 26 कनवर्टर ट्रांसफार्मरों की श्रृंखला की पहली इकाई है। इनका निर्माण BHEL भोपाल के न्यू ट्रांसफार्मर ब्लॉक (NTB) में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावर ग्रिड) की 6000 मेगावाट, ±800 kV HVDC खावड़ा-नागपुर बाइपोल परियोजना के लिए किया जा रहा है।
प्रेषण के अवसर पर महाप्रबंधक रूपेश तेलंग, एसके महाजन समेत अन्य अधिकारी और यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने इसे खावड़ा-नागपुर HVDC परियोजना के तहत संविदात्मक आपूर्ति प्रतिबद्धताओं की पूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
यह उपलब्धि BHEL भोपाल की इंजीनियरिंग क्षमता, विनिर्माण कौशल, गुणवत्ता मानकों और समयबद्ध परियोजना निष्पादन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल
प्रतीकात्मक चित्र: Suyash.dwivedi / विकिमीडिया कॉमन्स, CC BY-SA 4.0
