भोपाल में महिला से छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी, निकाला गया जुलूस
प्रतीकात्मक चित्र: Vaidik Shrivastava / wordpress, CC0
भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में 25 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे एक महिला के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसका जुलूस भी निकाला गया।
पुलिस के अनुसार, कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 375/26 के तहत बीएनएस की धारा 74 और 351(3) में मामला दर्ज किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी संतोष रघुवंशी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से आरोपी की पहचान की।
इसके बाद मदनी नगर झुग्गी, कटारा हिल्स निवासी मासूम खान (40) को गुरुवार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।
स्रोत: दैनिक भास्कर भोपाल
प्रतीकात्मक चित्र: Vaidik Shrivastava / wordpress, CC0
